मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात, चार महीने के मासूम की गला दबाकर की हत्या

मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात, चार महीने के मासूम की गला दबाकर की हत्या

मैनपुरी के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में चार माह के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। एक महीने से बच्चे को लेकर उसकी मां मायके में ही थी। पति के बुलाने पर भी ससुराल नहीं गई। पति ने अपनी पत्नी व सास पर मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। शव के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में एसपी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज निवासी अनिल कुमार की शादी 11 दिसंबर 2020 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी अंशिका के साथ हुई थी। चार माह पूर्व अंशिका ने एक पुत्र को जन्म दिया। एक माह पूर्व ससुरालियों से अनबन पर अंशिका मासूम बच्चे को लेकर मायके चली आई। बाद में पति अनिल बुलाने गया तो नहीं आई। बीती 29 अप्रैल को अनिल अपने बहनोई को लेकर अंशिका को बुलाने गया तो उसे 1 मई को ले जाने की बात कहकर लौटा दिया गया।

रविवार सुबह फोन से अनिल को जानकारी मिली कि उसके बच्चे की मौत हो गई। ये सुनकर वो ससुराल पहुंचा। पुलिस को भी सूचना दी। कोतवाली में पत्नी व सास के विरुद्ध पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला घोंटने से मौत सामने आई है।

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि बच्चे की मौत के प्रकरण में रिपोर्ट के आधार पर गंभीरता से जांच की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मासूम की हत्या की बात सामने आई है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks