कौशाम्बी में रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, आरोपी पर धमकाने का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

UP: कौशाम्बी में रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, आरोपी पर धमकाने का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

कौशांबी में चरवा थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार रात घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार आरोपित की ओर से सुलह के लिए दी जा रही धमकियों से आजिज आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

चरवा इलाके की एक 22 वर्षीय युवती का विवाह करीब चार साल पहले पड़ोसी गांव में हुआ था। मनमुटाव के कारण शादी के साल भर बाद ही उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। युवती के भाई का कहना है कि अगस्त 2021 में पड़ोसी युवक ने युवती के साथ दुराचार किया था। मामले में युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपित युवक को जेल भी भेजा था।

आरोप है कि नवम्बर 2021 में जेल से छूटकर आने के बाद आरोपित सुलह का दबाव बनाने लगा। लगातार धमकियां देने लगा था। इससे युवती परेशान थी। तंग आकर रविवार रात युवती खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। सुबह वह काफी देर तक नहीं उठी तो परिजन कमरे के पास गए। दरवाजा भीतर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए। वहां युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित राहुल उपाध्याय पुत्र कृष्ण मुरारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks