अम्बेडकरनगर में धर्मांतरण की कोशिश, RSS नेता की शिकायत पर पिता और दो पुत्रों को भेजा जेल

अम्बेडकरनगर में धर्मांतरण की कोशिश, RSS नेता की शिकायत पर पिता और दो पुत्रों को भेजा जेल

हंसवर थाना क्षेत्र के हरनीडीह गांव की दलित बस्ती में बरगलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने आरएसएस के प्रांत प्रमुख के प्रार्थना पत्र पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हरनीडीह गांव में ईसाई धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए बसंतलाल अपने पुत्र वीरेंद्र व जोगिंदर के साथ बीते रविवार को अपने घर पर यीशु मसीह का प्रार्थना सभा करवा रहे थे। बसन्तलाल अपने परिवार के साथ प्रार्थना सभा के दौरान गांव के ही लगभग दो दर्जन गरीब दलित परिवार की महिलाओं को प्रलोभन दिखाकर ईसाई धर्म के बारे में बढ़ चढ़ कर बताकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों के एक वर्ग में आक्रोश पनप रहा था।

विश्व हिन्दू प्रसार विभाग के प्रांत प्रमुख अरविंद पाण्डेय की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गयी थी। अरविंद पांडेय ने इस सम्बंध में थाने में नामजद तहरीर दी। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह ने दबिश देकर बसंतलाल तथा उसके पुत्र वीरेंद्र व जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks