यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें

यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें

उत्तर प्रदेश के खनन माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 21 करोड़ की बेनामी संपत्ति पुलिस-प्रशासन ने कुर्क की है। अब हाजी इकबाल और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं राजस्व विभाग ने खनन माफिया हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों पर कब्जा लेना शुरू कर दिया। सोमवार को शाहपुर गाड़ा में मुनादी कराकर पुलिस प्रशासन ने खसरा नंबर 178, 179, 180 पर बोर्ड लगा दिया है।

हाजी इकबाल के अवैध खनन से जुड़े कई मामलों की जांच सीबीआई और ईडी भी कर रही है। बीते सात वर्षों में हाजी इकबाल पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। हाजी इकबाल के पुत्र भी गैंगस्टर में निरुद्ध हैं। हाजी इकबाल का भाई व पूर्व एमएलसी महमूद भी कई आरोपों से घिरा है। आरोप है कि अवैध खनन के कार्य को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो कभी भी खनन माफिया हाजी इकबाल और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हो सकती है। इसको लेकर पुलिस विभाग लगभग तैयारी कर चुका है।

ठिकानों को भी चिह्नित कर चुकी पुलिस
हाजी इकबाल के ठिकानों को भी पुलिस चिह्नित कर चुकी है। सूत्र बताते हैं कि सहारनपुर के अलावा अन्य जनपदों में भी हाजी इकबाल की संपत्ति और ठिकाने हैं। दिल्ली और नोएडा में भी मकान है।

इन गांवों में अर्जित की गई संपत्ति की जब्त
पुलिस व प्रशासनिक जांच में हाजी इकबाल द्वारा अवैध रूप से तहसील बेहट क्षेत्र के नानौली, रोशनपुर पेलो, शफीपुर, मायापुर रूपपुर, शाहपुर गाड़ा, मिर्जापुर पोल, फैजाबाद, शेरपुर पेलो, फतेहपुर, अली अकबरपुर, रसूलपुर उर्फ रसूली, मुर्तजापुर आदि गांवों में अवैध खनन, लकड़ी तस्करी व लोगों को डरा धमकाकर संपत्ति अर्जित की है। यह सभी संपत्तियां राजस्व अभिलेखों में कुछ फर्म के नाम पर व कुछ संपत्ति व्यक्तिगत रूप से नसीम अहमद व उसके पुत्र नदीम के नाम पर दर्ज पाई गई हैं।
कार्रवाई के दौरान ये टीम रही मौजूद
खनन माफिया हाजी इकबाल की 21 करोड़ की 50 बेनामी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के लिए एसपी देहात सूरज राय, तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ चित्रांशु गौतम फोर्स के साथ मिर्जापुर थाने पहुंचे। यहां राजस्व विभाग ने भूमि को कब्जे में लेने के लिए बोर्ड आदि सभी तैयारियां कर रखी थी। तहसीलदार ने बताया कि लगभग कार्रवाई कर दी गई है। वहीं सोमवार को जब्त की गई संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगा दिए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks