
एटा~थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री विक्रांत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं— 25/2022 धारा 363,366,376डी भादवि० व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त योगेश पुत्र कलेक्टर सिह निवासी दत्तपुर थाना सकीट जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- योगेश पुत्र कलेक्टर सिह निवासी दत्तपुर थाना सकीट जनपद एटा। गिरफ्तार करने वाली टीम –
- प्र० निरीक्षक विनोद कुमार
- उ०नि० मनोज कुमार
- का० धर्म सिंह
- का० सतेन्द्र कुमार
- म०का० बबीता
- चा० का० अनुज कुमार।