दहेज हत्या की घटना में वाँछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वाँछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 79/2022 498ए/323/304बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त सोवरन उर्फ सोरन पुत्र रामसिंह व अभियुक्ता श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी सोवरन उर्फ सोरन निवासीगण विजेदेपुर थाना अलीगंज जनपद एटा को दिनांक 28.04.2022 को समय करीब 10.40 बजे पड़ाव तिराहा अलीगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- सोवरन उर्फ सोरन पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम विजेदेपुर थाना अलीगजं जनपद एटा।
2- श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी सोवरन उर्फ सोरन निवासी विजेदेपुर थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक श्री ललित कुमार
2- का0 477 अनिल कुमार
3- महिला आरक्षी रीनू यादव
4- महिल आरक्षी सूरजमुखी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks