गुजरात कांग्रेस के दलित विधायक श्री जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी को लेकर एडीएम प्रशासन को महामहिम राजपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया

आज एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुजरात कांग्रेस के दलित विधायक श्री जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी को लेकर एडीएम प्रशासन को महामहिम राजपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा लोकतंत्र में सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी होती है परंतु जिस तरह से पिछले दिनों मात्र एक ट्वीट करने पर गुजरात कांग्रेस के दलित विधायक श्री जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है वह सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि लोकतंत्र के लिए खतरा है असम पुलिस द्वारा रातों-रात एक जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार करना सत्ता का दुरुपयोग है केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों का इस तरह का तानाशाही रवैया संविधान के विरोध लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह है यदि राजनेताओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में ध्यान देने पर गिरफ्तार किया जाएगा तो देश में शायद जेलों की संख्या कम पड़ जाएगी यह भी अपने आप में चौंकाने वाला तथ्य है की असम पुलिस ने उस तत्व का ब्यौरा नहीं दिया है जिसके आधार पर ही जिग्नेश मेवानी को गिरफ्तार किया गया है कांग्रेश गुजरात विधायक श्री जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी को पूर्णतया अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक मानती है ऐसा प्रतीत होता है केंद्र सरकार के विरोध में उठ रहे हर स्वर को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कुचलने का प्रयास कर रहे हैं
संगठन उपाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने कहा आज शाम पुलिस ने जिस अलोकतांत्रिक तरीके से गुजरात के विधायक श्री जिग्नेश मेवानी को रातों-रात गिरफ्तार किया है वह संविधान विरोधी कदम है और उस पर जनता का अपमान है जिसने उन्हें चुना
श्री मेवानी को भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 153ए के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया है प्राथमिकी असम के कोकराझार थाने में दर्ज कराई गई है
महोदय एटा शहर कांग्रेस कमेटी का आपसे आग्रह है कि संविधान और लोकतंत्र के प्रेहरी के रूप में उपरोक्त मामले में हस्तक्षेप करें एव श्री जिग्नेश मेवानी की रिहाई हेतु केंद्र सरकार पर दबाव डालें
इस दौरान जलेसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष गौतम सेवा दल के वरिष्ठ नेता अरुणेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नैना शर्मा दिनेश मिश्रा एडवोकेट वेद प्रकाश माथुर एडवोकेट डॉ सुरेंद्र सविता किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित बाबू गुप्ता ज्योति चौहान युवा नेता अनुज यादव कयाम बरकाती डिप्टी मामा आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks