
परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र/नारी उत्थान केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया। मामला प्रिया पत्नी विमल निवासी ग्राम चिलासनी थाना कोतवाली देहात जिला एटा व उनके पति विमल सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी उपरोक्त के मध्य का है। पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था। जिसके चलते प्रिया अपने मायके में पिता के घर रह रही थी। आज दोनो पक्षों को बुलाकर वार्ता की गई तथा दोनो पक्षों को अथक प्रयास कर समझाया गया तो दोनों पक्ष अपनी गलतियों को सुधार कर साथ रहने को तैयार हो गए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना नंदनी सिंह व हैड कांस्टेबल मिथिलेश , मीना, कॉन्स्टेबल सुधा,रजनी वर्मा धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।