नाबालिग युवति को बहला फुसला कर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग युवति को बहला फुसला कर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।अपहृता की जा चुकी है सकुशल बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग युवति को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 26.04.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं– 129/2022 धारा 363,366,376 भदावि व 3/4 पोक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट– अपहृता को पूर्व में थाना जैथरा पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. सहदेव पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम धिरामई थाना मिरहची जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 श्रवण कुमार निगम चौकी प्रभारी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
2.का0 1100 रोहित कुमार थाना जैथरा जनपद एटा

  1. का0 871 लोकेश सैन थाना जैथरा जनपद एटा
    4.का0 166 सुशील कुमार थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks