
एटा~ थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा दिनांक 25.04.2022 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुअस० 05/22 धारा 498ए, 304बी भादवि० व 3/4डीपी एक्ट में वाछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
*1. शेर सिंह पुत्र बाबूलाल नि०कल्यानपुर थाना मिरहची एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ०नि०विरेन्द्र सिंह
2.हे०का० प्रेमपाल सिंह
- का0 मोहित कुमार