03 जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 1510 रूपये व ताश पत्ता बरामद

एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, 03 जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 1510 रूपये व ताश पत्ता बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए 1510 रुपये‌ व ताश पत्ता सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 25.04.2022 थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 जुआरियों को 1510 रुपये 52 ताश पत्ता सहित शमसाद के मकान के सामने खण्डर मौ० शीषग्राम कस्बा मारहरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं- 65/22 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. दीन मुहम्मद पुत्र बजरुद्दीन निवासी मौ० काजी कस्बा व थाना मारहरा एटा
  2. मुनीष पुत्र रहीश निवासी मौ० शीषग्राम कस्बा व थाना मारहरा एटा।
  3. शरीफ पुत्र हनीफ निवासी कफूरगंज कस्बा व थाना मारहरा एटा।

बरामदगी-
1- 1510 रुपये एवं 52 ताश पत्ता

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ०नि० प्रवीन कुमार दुबे
  2. का० अंकित कुमार
  3. का० बिजेंद्र सिंह
  4. का० कृष्ण कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks