महंगी शराब का शौकीन IAS पहाड़िया: पकड़ते ही बढ़ गया BP, शराब पीकर मंथली के लिए देता था धमकियां

महंगी शराब का शौकीन IAS पहाड़िया: पकड़ते ही बढ़ गया BP, शराब पीकर मंथली के लिए देता था धमकियां

वसूली के लिए 10 दिन | तक नहीं छोड़ा बंगला

अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया (IAS) को एसीबी ने रिश्वत के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। इसके साथ एक आरएएस अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन को भी पकड़ा गया था। एसीबी ने पूर्व कलेक्टर के घर की तलाशी ली तो अधिकारी भी चौंक गए। पहाड़िया के घर महंगी शराब की 35 बोतलें मिली हैं। इनकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व डीएम शराब पीकर फर्म के अधिकारियों को मंथली देने के लिए भी धमकाता था।

एसीबी की कार्रवाई के बाद पहाड़िया की तबीयत खराब होने लगी। जब उसे जेल ले जाया जा रहा था तो अचानक बीपी बढ़ गया। इसके बाद करीब 3 बजे उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया का ट्रांसफर 14 अप्रैल को ही हो गया था। इसके बाद भी वे 10 दिन से कलेक्टर बंगले में थे। इतने दिन से वे वसूली की रकम लेने के लिए बंगला भी नहीं छोड़ रहे थे। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे बनाने वाली कंपनी से 4 महीने के लिए 16 लाख रुपए मांगे थे। 5 लाख रुपए पहले ले चुके थे। शनिवार को आरएएस अधिकारी अशोक सांखला के पास शिकायतकर्ता रुपए लेकर पहुंचा था। यहां से यह रुपए दलाल नितिन को दिए गए। इस पर रास्ते में ही एसीबी ने दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

घर में लाखों रुपए की महंगी शराब

कलेक्टर आवास से एक्सआर 21 और जानी वॉकर समेत टीचर, बैग पाइपर, ओल्ड मॉन्क जैसे ब्रांड की बोतलें मिली हैं। पहाड़िया रुपए समय से भिजवाने के लिए धमकाते थे। बताया जा रहा है कि एसीबी टीम को पहाड़िया के जयपुर आवास से भी बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिली हैं। इनकी कीमत 16 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक बताई जा रही है। अब एक्साइज एक्ट में कार्रवाई की तैयारी चल रही है। एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि पूर्व कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया को रविवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद तीनों को जेल भेजा जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks