
एटा,25अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की टीम द्वारा मधुपुरा मलावन स्थित सरकारी अस्थाई ओम शिव गौशाला में मृतक गोवंश की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया गया तथा नादो को साफ करा कर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सानी लगाई गई। विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा सरकारी गौशाला मधुपुरा मलावन का निरीक्षण भी किया गया जिसमें काफी अव्यवस्था पाई गई जिसको लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से वार्ता की जाएगी।
गौशाला मे हवन तथा सानी लगाने वालो में, सुनील चौहान, विकास गुप्ता,सोवरन सिंह चौहान मुकेश यादव, मोंटी सिंह, शिवांग गुप्ता,प्रदीप राठौर, उपेन्द्र यादव, विक्की सिंह राठौर, आशीष यादव, कन्हेई लाल, ब्रह्मानंद, अनूप सिंह, रामतीरथ, विक्की चौहान,आदि उपस्थित थे।