किशोरी का अपहरण कर लेने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त गिरफ्तार

एटा–थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा किशोरी का अपहरण कर लेने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा किशोरी का बहला फुसला कर अपहरण कर लेने के मामले में थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअस– 88/21 धारा 363 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अपहृता को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारअभियुक्त का नाम
(1) करन सिंह पुत्र सियाराम निवासी रायपुर मोथर थाना पटियाली जनपद कासगंज।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
(1)Si श्री गोवर्धन सिंह
(2)का० स्वदेश कुमार
(3)का सतीश यादव
(4) म0कां0 प्रवेश कुमारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks