टॉप-10 अपराधी भूपेंद्र उर्फ़ मोटा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार,

एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली बडी सफलता, एक टॉप-10 अपराधी भूपेंद्र उर्फ़ मोटा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, कई आपराधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार के नेतृत्व में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक टॉप-10 अपराधी भूपेंद्र उर्फ़ मोटा को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.04.2022 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक टॉप-10 अपराधी भूपेन्द्र उर्फ मोटा पुत्र नाहर सिंह निवासी ग्राम जटौरभाना थाना जसरथपुर एटा को समय करीब 06.10 बजे मुखबिर की सूचना पर अलीगंज सरौठ रोड लटूरी सिंह इण्टर कालेज थाना जसरथपुर से एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा जारी 82 दप्रसं सम्बन्धित ST NO 419/16 अ0सं0 20/15 धारा 307/506 भादवि थाना जसरथपुर जनपद एटा से अवगत कराते हुये उपरोक्त के विरुद्ध मुअसं- 43/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. भूपेन्द्र उर्फ मोटा पुत्र नाहर सिंह निवासी ग्राम जटौराभान थाना जसरथपुर एटा

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 12 बोर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. 40/05 धारा 147/148/149/307 IPC चालानी थाना जसरथपुर एटा
  2. 363/09 धारा 392 IPC चालानी थाना अलीगंज एटा
  3. 363/09 धारा 60 EX ACT चालानी थाना जैथरा एटा
  4. 20/15 धारा 307/506 IPC चालानी थाना जसरथपुर एटा
  5. 122/17 धारा 380/411 IPC चालानी थाना जसरथपुर एटा
  6. 151/17 धारा 452/323/504 IPC चालानी थाना जसरथपुर एटा
  7. 158/18 धारा 41 सीआरपीसी चालानी थाना जसरथपुर एटा
  8. 45/15 धारा 3 यूपी गुण्डा एक्ट थाना जसरथपुर एटा
  9. 43/2022 धारा 3/25 A ACT थाना जसऱथपुर एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ.नि. चरण सिह
  2. का. संजय कुमार
  3. का. हरिओम कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks