
यूपी: ये मांग पूरी न कर सका परिवार, दूल्हे का बरात लाने से इनकार, दुल्हन बोली- ऐसा हुआ तो जान दे दूंगी
कन्नौज
दहेज की मांग पूरी न होने पर लालची दूल्हे ने बरात लाने से इनकार कर दिया। जानकारी होने पर दुल्हन ने बरात न आने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
कन्नौज में दहेज में बाइक और ढाई लाख रुपये न मिलने पर दूल्हे ने बरात लाने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने बरात न आने पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी। पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने बेटी की शादी मैनपुरी के रानीपुर कुर्रा निवासी आकाश सिंह उर्फ छोटू से तय की थी। 20 अक्तूबर 2021 को सगाई रस्म के बाद दोनों पक्षों ने 27 अप्रैल 2022 को शादी की तारीख निर्धारित की थी। आरोप है कि बुधवार की रात दूल्हे आकाश ने फोन कर दहेज में ढाई लाख रुपये और बाइक देने की मांग की।