आगरा: गलती से कचरा वाहन में फेंक दिए सोने के आभूषण, दोनों बहनों ने 50 टन कूड़े से ढूढ़ निकाले

आगरा: गलती से कचरा वाहन में फेंक दिए सोने के आभूषण, दोनों बहनों ने 50 टन कूड़े से ढूढ़ निकाले
आगरा
किराये पर रहने वाली छात्रा ने सफाई के बाद अनजाने में कचरे के साथ सोने के कुंडल और लौंग फेंक दी थी। छात्रा की बहन कॉलेज गई थी, जब वह लौटी तो उसने आभूषण ढूढ़े तो जानकारी हुई। 
रुचि के जाने के बाद अनुष्का ने कमरे की साफ-सफाई की। अनजाने में कूड़े के साथ आभूषण फेंक दिए
अभूषण की पुड़िया को भी प्लास्टिक की थैली में डाल दिया। बाद में कूड़ा लेने आई नगर निगम की गाड़ी में पॉलीथिन डाल दी। रुचि जब कॉलेज से वापस आई, तो अपनी आभूषण ढूंढने लगी। इस पर अनुष्का ने कागज की पुड़िया को कूड़े में फेंकने की जानकारी दी।

जब उसे पता चला कि पुड़िया में सोने के कुंडल और लौंग थी, तो उसके होश उड़ गए। दोनों बहनें उस कचरा वाहन को ढूढ़ने लगीं। पड़ोसियों की मदद से कचरा वाहन का पता लगाया। दोनों ने मिलकर डंपिंग यार्ड में करीब 50 टन कचरा खंगाला। छह घंटे की मशक्कत के बाद उनकी मेहनत रंग लाई। उन्हें खोए आभूषण मिल गए। इसके दोनों बहनों के चेहरों पर खुशी लौटी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks