दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश – जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन के खेत में बुधवार की शाम को एक विवाहित का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसपी रवि कुमार ने एसओजी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है। शव की हालत देखकर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन में चरवाहा खेतों और जंगल की ओर बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्हें खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव दिखाई दिया। शव के गले में सफेद रंग के दुपट्टे से बना फंदा पड़ा था। पास ही श्रृंगार का सामान, सिंदूर, चांदी के जेवर और सोने के झाले भी एक डिब्बी पड़े मिले हैं।
सूचना मिलते ही पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी होने पर सीओ कालपी राम सिंह और आटा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल कर शिनाख्त की कोशिश की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी रवि कुमार ने भी एसओजी के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उन्होंने सीओ को जल्द से जल्द वर्कआउट करने के निर्देश दिए हैं। एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया है। प्रथम दृष्ट्या मामला 35 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या का लग रहा है। फिर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
100 मीटर दूर मिली साड़ी
शव से लगभग 100 मीटर दूर खेत में एक पुराने कपड़े की गठरी बंधी मिली है। इसमें महिला की साड़ी मिली है। पास में उसकी चप्पलें पड़ी मिली हैं। इससे लगता है कि महिला ने आरोपी से बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया है।

शव के पास काली पन्नी में मिला श्रृंगार का सामान
शव के पास काली पानी पड़ी थी। इसमें बिंदी, लिपिस्टिक, चूड़ी समेत काफी श्रृंगार का सामान मिला है। इसके साथ ही शव के पास एक पानी की बोतल भी मिली है। शव के पास गुटखा थूकने के ताजे निशान भी मिले हैं। शव को देखकर प्रतीत हो रहा है घटनाक्रम मंगलवार का ही है।
आसपास जिलों की गुमशुदगी तलाश रही पुलिस
घटना के बाद आसपास के जिलों के थानों में हाल फिलहाल दर्ज की गईं महिलाओं की गुमशुदगी के बारे में भी पता किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को दूसरे जिले से लाकर भी यहां हत्या की गई है।

दो दिन पहले भी क्षत विक्षत हालत में मिला था युवक का शव
थाना क्षेत्र के इटौरा चंडोत रोड पर स्थित जाकी माता मंदिर के पास सोमवार को क्षत विक्षत हालत में 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जताई थी। इसके बाद बुधवार को थाना क्षेत्र के परासन स्थित खेत में संदिग्ध हालत में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks