
डीएलएड द्वितीय सेमिस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से होगी शुरू
एटा –
डीएलएड बीटीसी परीक्षा वर्ष 2022 जिले में 25 अप्रैल से आयोजित होगी। परीक्षा आयोजन के लिए जिले में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिन पर 870 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि डीएलएड़ बीटीसी परीक्षा के लिए जिले में वार्ष्णेय इंटर कालेज एटा पर 300, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कालेज पर 300 और महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कालेज पर 270 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जनपद मुख्यालय पर 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होगी। डीएलएड बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को तीन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। विद्यालय प्रधानाचार्य अपने परीक्षा केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष परीक्षा से संबंधित समस्त भौतिक संसाधन, फर्नीचर, शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी डीवीआर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। यदि कक्ष निरीक्षक की कोई मांग है तो उसे तत्काल आज ही कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र सूची, परीक्षा की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। शासन ने परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है।