
हत्या के मामले में सिपाही सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
एटा – सकीट गुरुवार ठेकेदार की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में निलंबित कांस्टेबल सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
गुरुवार को हुई हत्या के बाद देररात्रि ही शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया था। शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के पुत्र निर्देश कुमार ने दर्ज कराई है। निर्देश ने आरोप लगाया है कि पिता मुनेश कुमार परिवार की ही दादी सूरजमुखी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। इसी समय गांव के ही सत्यदेव उर्फ नीटू पुत्र, उनके पिता उमेश चंद्र तथा उसके भाई रिंकू ने गोलियां दाग दी। मालूम हो कि थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा में गुरुवार की देरशाम को श्मशानघाट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।