अब नही कर पायेंगे लक्ष्मण झूला की सैर

हरिद्वार । अनिश्चितकाल के लिए बंद भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाते हुए ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया ऋषिकेश। सप्ताहांत के साथ-साथ त्योहारी अवकाश होने की वजह से पिछले कई दिनों से उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लाखों की संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से तीर्थ नगरी में भीड़ के हालात उत्पन्न हो चुके हैं। जिसके चलते अपनी आयु पूरी कर चुके लक्ष्मण झूला पुल के ऊपर एकाएक जाकर चढी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाते हुए लक्ष्मण झूला पुल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।