इनकम टैक्‍स चुकाने वालों ने भी ले ली किसान सम्‍मान निधि, जांच में पकड़े गए; अब मिल रही रिकवरी नोटिस

इनकम टैक्‍स चुकाने वालों ने भी ले ली किसान सम्‍मान निधि, जांच में पकड़े गए; अब मिल रही रिकवरी नोटिस

नई दिल्ली

किसान सम्मान निधि लेने में आयकरदाता भी पीछे नहीं हैं। जांच में मंडल में 55,243 लोग अपात्र मिले। इनमें 8314 आयकरदाता हैं। इनसे रिकवरी को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। कृषि विभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा की शिकायतें केंद्र सरकार के पास पहुंची थीं। आरोप था कि बड़ी संख्या में सरकारी नौकर या बड़े कारोबारी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। शासन स्तर से मामले की जांच कराई गई। जिलास्तर पर जब सम्मान निधि की रिपोर्ट मांगी गई तो जांच में बड़ा खेल पकड़ा गया। बरेली मंडल में सबसे अधिक अपात्र लोग मिले। 55,243 लोग अपात्र मिले। इनमें 8314 वे लोग हैं, जो आयकरदाता हैं।

आधार कार्ड से पकड़ा गया खेल

किसान सम्मान निधि का सत्यापन आधार कार्ड से कराया गया। बैंक अकाउंट में आधार कार्ड नंबर डालकर सर्च किया तो आधारकार्ड से जुड़े सभी अकाउंट लिंक हो गए। मंडल में 8,314 आयकरदाता किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले मिले। 5,336 ऐसे किसान चिह्नित हुए, जिनके एक परिवार में कई-कई लोग सम्मान निधि ले रहे थे। पत्नी, बेटे और बहू के खाता में भी सम्मान निधि पहुंच रही थी। 2189 मृतक किसानों के खाते में सम्मान निधि जा रही थी। इसके अलावा 31,637 गलत खाते में सम्मान निधि भेजी जा रही थी।

किसान सम्मान निधि के लिए ये हैं अपात्र

डाक्टर, सीए, इंजीनियर, अधिवक्ता, आयकरदाता या किसी संस्थान में पंजीकृत व्यक्ति को किसान सम्मान निधि नहीं मिल सकती। लोकसेवक के किसी पद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख या 10 हजार से अधिक पेंशन लेने वाला इस योजना के लिए पात्र नहीं है। पति-पत्नी में से एक ही योजना का लाभ ले सकता है।

किसान सम्मान निधि पाने वालों का सत्यापन हुआ था। मंडल में 55,243 अपात्र मिले थे। उनको रिकवरी के नोटिस दिए गए। अब शनिवार को पता चलेगा, कितने लोगों ने सम्मान निधि वापस की है। धीरेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी उप कृषि निदेशक

जिलेवार अपात्र

बरेली- 16,707

बदायूं- 15,743

पीलीभीत- 12,817

शाहजहांपुर- 9,976

इतने अपात्र मिले

आयकरदाता- 8,314

मृतक- 2189

गलत खातों में भुगतान- 31,637

अपात्र – 5,336

फर्जी आधार- 7,767

कुल-55,243

नोट : 2189 मृतक किसानों के खाते में जा रही थी किसान सम्मान निधि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks