झांसी
दबंग क्रेशर संचालक ने कवरेज करने गए पत्रकार को बंधक बनाकर की मारपीट
झांसी।

जनपद झांसी में लगातार पत्रकारों पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है । शासन प्रशासन पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मौन बना हुआ है । वहीं दूसरी ओर हबूपुरा स्थित दबंग क्रेशर संचालक के हौसले बुलंद बने हुए हे। कवरेज करने गए पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला किया ।
वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी पत्रकारों पर दबाव बनाने के लिए फर्जी तरीके से पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। आपको बता दें कि कुछ दिनों से लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी । खबरें प्रकाशित होने के कारण उक्त क्रेशर संचालक बौखलाया हुआ था। क्रेशर संचालक ने योजना बद्ध तरीके गरौठा के पत्रकार को बुलाया जिस पर मिलन परिहार अपने क्षेत्र के सीनियर पत्रकार शशिकांत तिवारी को लेकर गए जहां पर क्रेशर संचालक ने एक पत्रकार को बंधक बनाकर रखा और एक पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। जिसकी वजह से पत्रकार मिलन परिहार की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है । वहीं दबंग क्रेशर संचालक द्वारा पुलिस से सांठगांठ करके पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर क्रेशर संचालक के गुर्गों ने पत्रकार का मोबाइल फोन एवं बाईक भी छीन लिया है। जिससे नाराज पत्रकारों ने गरौठा उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पीड़ित पत्रकार मिलन की बाइट।