जलेसर रवि गैस सर्विस के नए प्रतिष्ठान रवि गार्डन में गरीब कन्या की मुफ्त शादी कर किया शुभारंभ।

संस्थापिका शारदा शर्मा द्वारा कन्या पक्ष को दिया गया ₹21000 व मुप्त गैस कनेक्शन।
एटा। रवि गैस सर्विस की प्रो0 रीशू उपाध्याय पति विकेंद्र उपाध्याय एडवोकेट के सौजन्य से रवि गार्डन में एक गरीब कन्या की शादी कर शुभारंभ किया है। तथा 21000 रुपए की धनराशि रवी गैस सर्विस की संस्थापिका शारदा शर्मा पत्नी रवि शर्मा द्वारा कन्यादान के रूप में देकर पुण्य कार्य में हाथ धोने का काम किया है। रवी गैस सर्विस के रवि गार्डन की तरफ से सुविधा के रूप में कन्यापक्ष को एक गैस कनेक्शन, कन्या ज्वेलरी का सामान, स्टेज सजावट, गार्डन की बिजली व्यवस्था, आरो का पानी, गार्डन की सजावट, इत्यादि की व्यवस्था कर पुण्य कार्य में हाथ बढाने का काम किया है।