तहसील अलीगंज क्षेत्र में 251 बीघा सरकारी भूमि को कराया गया कब्जामुक्त

जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में तहसील अलीगंज क्षेत्र में 251 बीघा सरकारी भूमि को कराया गया कब्जामुक्त

शासन की मंशानुसार जनपद की तीनों तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने हेतु कार्यवाही निरंतर जारी

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा तहसील अलीगंज क्षेत्र में लगभग 251 बीघा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवा कर कब्जा मुक्त कराया गया। इसके साथ ही कब्जामुक्त कराई गई 251 बीघा सरकारी भूमि का सीमांकन कराकर लाल झंडी लगाई गई।

उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम बनियाढारा में तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी जिस के क्रम में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अलीगंज को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के उपरांत ग्राम बनिया धारा के तालाब रकबा 5 हेक्टेयर लगभग 66 बीघा भूमि पर से अवैध कब्जा हटवा कर कब्जा मुक्त कराया गया साथ ही भूमि का सीमांकन कराया गया।

उप जिलाधिकारी अलीगंज ने बताया कि तहसील अलीगंज क्षेत्र के ग्राम मिहुता में गाटा संख्या 22 कुल रकबा 15 हेक्टेयर लगभग 185 बीघा भूमि जो कि तालाब के रूप में अभिलेखों में दर्ज है। इस तालाब की भूमि पर लोगों का अवैध कब्जा था, राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तालाब की 185 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, साथ ही भूमि का सीमांकन कराकर लाल झंडी लगाई गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks