
एटा
यातायात पुलिस जनपद एटा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद एटा में शहर की जी0टी0 रोड़ पर सीवर लाइन का कार्य प्रगतिपर होने के कारण सड़क का यातायात संचालन में उपयोग न होने के कारण शहर के दोनों तरफ का यातायात एक ही पटरी पर निर्बाध संचालन सम्भव न होने की दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा महोदय श्री उदय शंकर सिंह के आदेशानुसार अस्थायी रूप से निम्न यातायात व्यवस्था लागू की जाती है
1.प्रवेश विन्दु (इन्ट्री पाइन्ट) आर0टी0ओ0 आफिस एवं चौथा मील से वाहनों का प्रवेश प्रतिबधिंत ( नो इन्ट्री) घोषित की जाती है ।
2.आगरा रोड से आने वाले वाहन माया पैलेस (पाठक होटल) रेलवे ओवर ब्रिज से कासगंज बाईपास से अलीगढ़, हाथरस, कासगंज रोड़, , कानपुर की ओर अपनी यात्रा पूरी करेंगें।
3.कानपुर, कासंगज रोड़, अलीगढ़, हाथरस की ओर से आने वालें वाहन शिकोहाबाद की ओर जाने के लिये माया पैलेस( पाठक होटल) आगरा रोड़ से बसुन्धरा से शिकोहाबाद को जायेंगे ।
4.ठण्ड़ी सड़क से अलीगंज तिराहा की ओर जी0टी0 रोड़ पर केवल मोटरसाइकिल व तीन पहिया ही जायेंगे , अलीगंज तिराहा से ठण्ड़ी सड़क की तरफ जी0टी0 रोड़ पर सभी प्रकार के वाहन जा सकेगें ।