मिशन का एकमात्र उद्देश्य सर्पदंश मुक्त भारत का निर्माण- प्रोफ0 के के शर्मा

मिशन का एकमात्र उद्देश्य सर्पदंश मुक्त भारत का निर्माण- प्रोफ0 के के शर्मा

सर्पो की प्रकृति संतुलन में बेहद ही महत्वपूर्ण भागीदारी- डॉ एस पॉलराज

कहीं भी सर्प दिखे तो कृपया उसे न मारें – सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी

इटावा। विश्व सर्प जागरूकता दिवस 11 अप्रैल के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय मंथन में ऑनलाइन मंच के माध्यम से देश के कई शीर्ष सर्प विशेषग्यो ने 2 घण्टे तक गहन चर्चा में भारत मे सर्पदंश समस्या व उसके निदान पर आपस मे महत्वपूर्ण वार्ता कर भविष्य की ठोस रणनीति बनाने तैयार की । सभी सर्प विशेषग्यो ने अपने अपने रेस्कयू अनुभव व विचार एक दूसरे से साझा किए। सेफ स्नेक रेस्क्यू प्रोटोकॉल एंड स्नेकबाइट मिटिगेशन प्रोग्राम थीम पर आधारित इस बेहद ही महत्वपूर्ण एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के शीर्ष हरपिटोलॉजिस्ट्स डॉ एस पॉलराज चेयरमैन,चेन्नई स्नेक पार्क चेन्नई, डॉ एम सी सत्यनारायण चेन्नई तमिलनाडु, डॉ गणेश चेन्नई तमिलनाडु, डॉ नेहा शर्मा जयपुर राजस्थान, सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी उत्तर प्रदेश (इटावा) डॉ नीरज कुमार मोतिहारी चंपारन बिहार,स्नेक मैन ऑफ इंडिया डॉ प्रत्युष महापात्रा पश्चिम बंगाल, प्रोफेसर पावती महापात्रा उड़ीसा, डॉ नितिन सावंत गोवा विश्वविद्यालय गोवा, अमित भट्ट पुष्कर राजस्थान,कैलाश सैनी लक्ष्मणगढ़ राजस्थान,श्रीनिवास मूर्ति भोपाल मध्य प्रदेश,संजय शुक्ला नई दिल्ली,डॉ विकास टेलर,भीलवाड़ा राजस्थान,डॉ विवेक साहू अंडमान सहित कार्यक्रम संयोजक (होस्ट) प्रोफ0 कृष्ण कुमार शर्मा (प्रमुख, मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया) अजमेर राजस्थान के अलावा कई विश्विद्यालय के प्रोफेसर भी जुड़े। कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन द्वारा सर्पों की प्रकृति में महत्वपूर्ण उपयोगिता पर एक लेक्चर प्रस्तुत किया गया साथ ही सुरक्षित रेस्कयू तकनीकी विषय पर प्रायोगिक वीडियो व जरूरी रेस्क्यू उपकरण भी प्रदर्शित किये गये । मिशन से जुड़े सभी सर्पमित्रो से विशेष निवेदन किया गया कि, कभी भी बिग फोर प्रजाति के सर्पों का रेस्कयू करते समय हमेशा ही विशेष सावधानी रखें क्यों कि, हमारा प्रत्येक रेस्क्यूर मिशन की बेशकीमती धरोहर व भविष्य का एक महत्वपूर्ण ट्रेनर व आगे आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक भी है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks