सेवा भारती द्वारा जिला अस्पताल के के बाहर निःशुल्क प्याऊ सेवा शुरू

इटावा। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुये बढ़ती गर्मी, तपते सूरज के बीच प्यासे राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की इकाई सेवा भारती, उत्तर प्रदेश इकाई इटावा द्वारा एक निःशुल्क प्याऊ का विधिवत शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय इटावा (मोतीझील) के मुख्य द्वार के वाहर हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रमेश जी सहप्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर प्रान्त का सभी स्वयं सेवकों ने माल्यार्पण कर व गमछा पहना कर स्वागत किया। उन्होंने आज शीतल जल के घड़ों का तिलक वन्दन कर प्याऊ का फीता काटकर स्वयं राहगीरों को पानी पिलाया व मिष्ठान भी वितरित किया।
इस अवसर पर बोलते हुये जिला कार्यवाह डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि, यह प्याऊ बिल्कुल ही निःशुल्क है किसी भी धर्म का व्यक्ति या मरीज उनके तीमारदार यहाँ आकर शीतल जल ग्रहण कर सकता है। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में आरओ मशीन अभी खराब है उसी को देखते हुये यह प्याऊ शुरू किया गया है अब यह पूरी गर्मी तक रोज ही चलेगा। आज के इस शुभारम्भ में दीपेश जी विभाग प्रचारक,इटावा विभाग इटावा, राजेन्द्र सिंह सह जिला संघ चालक इटावा, डॉ प्रदीप सिंह भदौरिया विभाग कार्यवाह इटावा, शिवकुमार शूकला धर्म जागरण विभाग प्रमुख इटावा, डॉ देवेंद्र सिंह डीन कृषि इंजीनियरिंग कालेज, डॉ अखिलेश कुमार सिंह जिला कार्यवाह इटावा,अश्वनी शुक्ला जी सह जिला कार्यवाह इटावा,मनीष जी सह जिला कार्यवाह इटावा,अमित जी नगर प्रचारक इटावा,वरुण दुबे विद्यार्थी परिषद इटावा,पुत्तन भदैरिया भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जितेंद बाबू आशुतोष मेडिकल द्वारा किया गया।