आपसी रंजिश में झगडे के दौरान पुलिस पर हमलावर होने के मामले में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा –थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा आपसी रंजिश में झगडे के दौरान पुलिस पर हमलावर होने के मामले में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

घटना
दिनांक 16.03.2022 को जैथरा थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत मो0 शास्त्री नगर में दो पक्षों में झगडे की सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच दोनों पक्षों को जीप में लगे लाउडस्पीकर से अनाउन्स कर समझते हुए रोकने का प्रयास किया गया परंतु वह लोग नहीं रुके बल्कि पुलिस पर नाजायज असलाहों से जान से मारने की नियत से फायरिंग की व लाठी डन्डा व ईंट पत्थर चलाते हुए भागखड़े हुए,घटना में पुलिस के तीन जवान घायल हो गये। इस प्रकरण के संबंध में थाना जैथरा पर दोनों पक्षों के 08 नामजद एवं 22 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुअसं 73/22 धारा 147, 148, 149, 323, 307, 332, 336, 353, 504, 506, 34 आईपीसी व 7 CLA act पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थाना जैथरा पुलिस को घटना में सम्मिलित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर निर्देशित किया गया। दिनांक 11.04.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा पुलिस पर हमलावर होने के मामले में थाना जैथरा पर पंजीकृत
मुअसं– 73/22 धारा 147, 148, 149, 323, 307, 332, 336, 353, 504, 506, 34 आईपीसी व 7 CLA act में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट –घटना में सम्मिलित 06 अभियुक्तों को थाना जैथरा पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.दिलीप कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी कसोलिया थाना जैथरा एटा

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 श्री मुकेश कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
2.है0का0 97 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा

  1. का 0931 सौरभ तोमर थाना जैथरा जनपद एटा
  2. एचसी 72 गजेंद्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks