डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आयोजित होनी वाली रैली/जुलूस/प्रर्दशन के संबंध में दिशा-निर्देश

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि आगामी 14 अप्रैल 2022 दिन गुरूवार को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती का आयोजन किया जाना है विगत दिवसांे में कुछ हिंसक घटना को देखते हुए यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि अम्बेडकर जयन्ती सम्बन्धी ऐसी किसी भी रैली/जुलूस/प्रर्दशन के लिए अनुमति न दी जाये जो कि विगत वर्षों में परम्परागत रूप से न हुई हो ऐसे रैली/जुलूस/प्रर्दशन से संबंधित पुलिस अधिकारी/थाना प्रभारी से रैली प्रर्दशन/जुलूस निकालने अथवा न निकालने संबंधी स्पष्ट संस्तुति प्राप्त कर ली जाए। इसके अतिरिक्त रैली/जुलूस/प्रर्दशन के लिये मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियॉ बरतते हुये रैली/जुलूस/प्रर्दशन में सम्मिलित होने की अनुमति होगी।
उन्होनें कहा कि जनपद में ऐसे स्थलों को पूर्व में चिन्हित कर लिया जाये जहॉ उक्त प्रकार के आयोजन किये जाते हो एवं ऐसे आयोजनों को शान्तिपूर्ण सम्पन्न होने के लिए यथा आवश्यतानुसार मजिस्ट्रेट/पुलिस ड्यूटी निगरानी करने हेतु लगा दी जाये, ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों का यह दायित्व होगा कि उक्त आयोजनों में कोई शरारती तत्व/असमाजिक तत्व कानून व्यवस्था को प्रभावित न कर सके। परम्परागत रूप से किये जाने वाले आयोजनों में किसी प्रकार बाधा उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित कर लिया जये।
उन्होनें सभी उप जिला मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी पुलिस जयन्ती से पूर्व उक्त के संबंध में तहसील अथवा थाने पर जयन्ती के कार्यक्रमों आयोजकों से वार्ता/बैठक कर शान्ति पूर्वक सभी कार्यक्रमों को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। साथ ही सभी अधिकारी निरन्तर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के साथ-साथ अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत करायेगें।