कुम्भकार एवं कार्यरत कारीगर टूल्स किट हेतु 30 अप्रैल तक करें आवेदन

एटा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड,एटा द्वारा उ0प्र0 मॉटीकला बोर्ड के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुम्भकारों/कार्यरत कारीगरों जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये को टूल्स किट का वितरण किया जाने के उद्देश्य से परम्परागत कारीगरों, शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी, प्रमाण पत्र प्राप्त अभ्यर्थी, एवं स्वतः रोजगार में रूचि वाली परम्परागत परिवार की महिलाओं को वरीयता दी जायेगी।
उन्होनें कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरकर कार्यालय में दिनांक 30 अप्रैल 2022 तक जमा कर सकते हैं। फार्म के साथ शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र साथ लायें।