विद्युत चालित पॉप कॉर्न एवं दोना पत्तल बनाने की मशीनों हेतु 18 अप्रैल तक करें आवेदन

विद्युत चालित पॉप कॉर्न एवं दोना पत्तल बनाने की मशीनों हेतु 18 अप्रैल तक करें आवेदन

एटा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, एटा के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विद्युत चालित पॉप कॉर्न मशीन (केवल भुर्जी जाति के व्यक्तियों के लिये) एवं विद्युत चालित दोना पत्तल बनाने की मशीन (किसी भी जाति के व्यक्तियों के लिये) का निःशुल्क वितरण जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये को टूल्स किट का वितरण किया जाना के उद्देश्य से परम्परागत कारीगरों शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी प्रमाण पत्र प्राप्त अभ्यर्थी एवं स्वतः रोजगार में रूचि रखने वाली परम्परागत परिवार की महिलाओं को वरीयता दी जायेगी।
उन्होनें कहा कि अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरकर कार्यालय में दिनांक 18 अप्रैल 2022 तक जमा कर सकते हैं। फार्म के साथ जाति प्रमाण पत्र प्रधान का निवास एवं अनुभव प्रमाण पत्र साथ लायें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks