प्रदीप हत्याकाण्ड में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा प्रदीप हत्याकाण्ड में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

घटना-
दिनांक 15.03.2022 को थाना जलेसर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला चांद निवासी युवक प्रदीप कश्यप पुत्र जुगराज की गोली मारकर हत्या कर कर दी गयी थी, जिसके संबंध में थाना जलेसर पर मुअस०- 47 / 2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि बनाम लोकेन्द्र समेत 8 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी -*
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 11.4.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर क्षेत्र में दिनांक 15.03.2022 को हुए प्रदीप हत्याकांड में थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस०- 47 / 2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना समय करीब 7:30 बजे निधौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. राजा उर्फ सत्येंद्र प्रताप पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी नगला चांद थाना जलेसर एटा। नोट – घटना में सम्मिलित दो अन्य अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध असला कारतूस सहित पूर्व में थाना जलेसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम-
  2. प्र०नि० शम्भूनाथ सिंह
  3. उ०नि० अरविंद कुमार
  4. का० देवेंद्र
  5. का० अरुण
  6. चा० का० हितेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks