
#Etah…
उत्साहित होकर दी बच्चों ने विद्या ज्ञान परीक्षा
◾️रविवार को शहर के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज आयोजित विद्या ज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
◾️भीषण गर्मी के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों के कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने परीक्षा देने में उत्साह दिखाया।
◾️जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह की मौजूदगी में दो पाली के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन किया गया।
◾️परीक्षा में पंजीकृत 1782 विद्यार्थियों में से 918 परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 527 बालक तथा 391 बालिकाएं शामिल रही।
◾️परीक्षा के दौरान जिला समन्वयक अमित चौहान, संजय मिश्रा तथा परीक्षा प्रभारी पंकज जैन के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।