टॉल प्लाजा पर प्रधान ने मारपीट कर 30 हजार रु. और मोबाइल लूटा

#Etah…

टॉल प्लाजा पर प्रधान ने मारपीट कर 30 हजार रु. और मोबाइल लूटा
◾️पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग, दूसरे दिन भी नहीं लिखा मामला
◾️आरोप है कि ग्रामसभा पुरांव के प्रधान भल्लू शराब के नशे में 15 दिन से टॉल प्लाजा पर आकर काम करने वाली लड़कियों व अन्य स्टाफ से अभद्रता करता है। एक दिन अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर टॉल प्लाजा पर आया और तोड़फोड़ की। विरोध करने पर धमकी दी।
◾️आरोप है कि 8 अप्रैल 22 की सायं 6ः30 बजे 10 लोगों के साथ टॉल प्लाजा पर आया और एकाउंटेंट, आईटी हेड, प्लाजा मैनेजर समेत अन्य स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की, अनुपम पाण्डेय का गला दबाकर मारने का प्रयास किया और 30 हजार रुपए तथा मोबाइल लूटकर भाग गए।
◾️आरोप है कि इस दौरान आरोपी कर्मचारियों से कह गया कि 5 लाख रुपए महीने चौथ दे नहीं तो आए दिन ऐसे ही बवाल होते रहेंगे।
◾️पीड़ित ने सुरक्षा व्यवस्था और मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मलावन थाना पुलिस से मांग की है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks