चिलर सेंटरों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी, तीन नमूने लिए

#Etah…

दो चिलर सेंटरों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी, तीन नमूने लिए
◾️सहायक आयुक्त खाद्य-2 डा. श्वेता सैनी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिलर सेटरों से तीन नमूने लिए है। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा गया है।
◾️सहायक आयुक्त खाद्य-2 डा. श्वेता सैनी के नेतृत्व में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह, मालती सिंह ने शिकोहाबाद रोड स्थित बाबा आइस चिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई की।
◾️टीम ने परिसर में मौजूद दूध के दो सेम्पल जांच के लिए भरे हैं। इसके बाद टीम ने आगरा रोड स्थित किशोरी लाल चिलिंग सेंटर से जांच को एक नमूना संग्रहित किया है।
◾️सहायक आयुक्त खाद्य-2 ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापामार कार्रवाई की गई है।
◾️छापामार कार्रवाई में लिए गए दूध के तीन सेम्पल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच में सेम्पल फेल होने पर संबंधितों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks