मंदिर में असामाजिक तत्‍वों ने खंडित की माता की मूर्ति – रिपोर्ट शुभम् शर्मा

मंदिर में असामाजिक तत्‍वों ने खंडित की माता की मूर्ति – रिपोर्ट शुभम् शर्मा
अलीगढ़ – जलाली कस्बे में असमाजिक तत्वों द्वारा लगातार माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 12 मार्च को जलाली के वनखंडेश्वर मंदिर पर हनुमान प्रतिमा के ऊपर गुमठी तोड़ी गयी । उसके बाद 14 मार्च को खिटकारी में आंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ा गया, उसके बाद जलाली के मुहल्ला नसीर में श्री राम की प्रतिमा को खंडित किया गया। उसके बाद नगला नजीवली स्थित गढ़ी वाली माता के मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा को खंडित किया गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हुआ।जलाली के माजरा नगला नजीवली के निकट गढ़ी वाली माता का मंदिर है, जो कि आबादी से करीब 200 मीटर दूर है । रविवार की सुबह श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। तब तक दुुुर्गा माता की प्रतिमा ठीक थी।दोपहर को असमाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को खंडित कर दिया गया । जब दोपहर बाद लोगों ने मंदिर में मूर्ति को खंडित देखा तो श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ गया, जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुँचे हरदुआगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने लोगों को समझा बुझा कर दुर्गे माता की मूर्ति को बदलवाने का आश्वाशन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks