
एटा- थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता, निधौली पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मु०अ०स० 07/2021 धारा 363, 366, 368 भादंवि में वाछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
- लोकेन्द्र पुत्र रामवीर निवासी नगरिया थाना पिलुआ जनपद एटा
- प्रेम सिंह पुत्र फतेह सिंह
- श्रीमती निर्मला पत्नी प्रेम सिंह निवासीगण सभापुर थाना निधौली कलां एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ०नि० उदयवीर सिंह
- का० रामेश्वर सिंह
- का० भूपेंद्र सिंह
- म० का० रितु चौधरी