घर से निकल रास्ता भटके भाई-बहिन को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

घर से निकल रास्ता भटके भाई-बहिन को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

एटा– आपरेशन मुस्कान के तहत घर से निकल रास्ता भटके भाई-बहिन को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 10.04.2022 को समय करीब दोपहर 12:00 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत नगला डूडा पुलिया पर गश्त के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक बालिका उम्र करीब 07 वर्ष व एक बालक उम्र करीब 04 वर्ष लावारिस हालत में घूमते हुए मिले। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री जगदीश चंद्र द्वारा दोनों को सांत्वना देते हुए प्यार से पूछताछ की गई तो बालिका ने अपना नाम संगीता व बालक का नाम अंकुश माँ का नाम चांदनी निवासी अज्ञात बताया। जिसके बाद थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जनपद जे कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए। बच्चों के माता पिता की जानकारी हेतु सोशल मीडिया में भी प्रचार प्रसार किया गया। परिणामस्वरूप बच्चों की दादी मां प्रेमा देवी पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश जाटव उम्र करीब 70 वर्ष गांव जी रश्मि थाना कोतवाली देहात एटा को बच्चों के थाना कोतवाली देहात पर होने की सूचना मिली है और वह बच्चों को देने थाना कोतवाली देहात आई पूछताछ करने पर प्रेमा देवी उपरोक्त द्वारा बताया गया कि बच्चों की मां श्रीमती चांदनी देवी का करीब 3 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है तथा बच्चों के पिता प्रमोद अहमदाबाद में मजदूरी का कार्य करते हैं बच्चों का पालन पोषण दादी मां के द्वारा ही किया जाता है दोनों बच्चे सो गए घर से बिना बताए निकल गए थे सुबह करीब 9:00 बजे से ही परिजन बच्चों को ढूंढ रहे थे जब उन्हें बच्चों की थाना कोतवाली देहात पर होने की सूचना मिली तो बच्चों को लेने आए हैं। दोनों बच्चों को उनकी दादी की रीमा देवी उपरोक्त के सुपुर्द किया गया प्रेमा देवी व उनके साथ आए हुए अन्य लोगों ने एटा पुलिस का धन्यवाद करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks