सामूहिक नकल पर बड़ी कार्रवाई: विश्वविद्यालय ने अलीगढ़ और एटा के दो परीक्षा केंद्रों को किया निरस्त

सामूहिक नकल पर बड़ी कार्रवाई: विश्वविद्यालय ने अलीगढ़ और एटा के दो परीक्षा केंद्रों को किया निरस्त
एटा -जिन परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया गया है, उनमें एक केंद्र अलीगढ़ का और दूसरा एटा का है। इनकी जगह नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आगे की परीक्षाएं नए केंद्रों पर कराई जाएंगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान आठ अप्रैल को सामूहिक नकल पकड़े जाने पर दो केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं। राजेश कुमार साधना देवी महाविद्यालय धुमरी एटा और श्री फतेह सिंह महाविद्यालय बाकनेर खैर अलीगढ़ की जगह दूसरे केंद्र बनाए गए हैं। आगे की परीक्षाएं नए केंद्रों पर होगी।

परीक्षार्थी झुंड में बैठकर कर रहे थे नकल
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट ने राजेश कुमार साधना देवी महाविद्यालय, धुमरी, एटा (कोड 382) में सामूहिक नकल पकड़ी थी। परीक्षार्थी झुंड में बैठकर प्रश्नों का उत्तर लिख रहे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक के आदेश पर परीक्षा केंद्र को बदल दिया गया है। आगे की परीक्षाएं राजरानी महाविद्यालय, बहोरनपुर कासगंज (कोड 605) में कराई जाएगी।

यहां कक्ष निरीक्षक करा रहा था नकल
श्री फतेह सिंह महाविद्यालय बाकनेर खैर, अलीगढ़ (कोड 704) में उड़नदस्ते ने कक्ष निरीक्षक को बोलकर नकल कराते पकड़ा। उसके पास प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए मिले। उड़नदस्ते की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र को निरस्त किया गया है। इस केंद्र के परीक्षार्थियों को एमसीएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट वाजिदपुर, खैर, अलीगढ़ (776) में डाला गया है।
डिबार केंद्रों की सूची जारी नहीं की गई
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गत सत्र की परीक्षा में जिन केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ा था, उन पर की गई कार्रवाई सार्वजनिक नहीं की गई। इस बार डिबार केंद्रों की सूची भी नहीं जारी की गई थी। प्रकरण को यूएफएम कमेटी के परीक्षा समिति में रखा गया था, रिपोर्ट पर आपत्ति के बाद एक समिति बना दी गई थी। इसके बाद आगे की कार्रवाई नहीं की गई। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जिन केंद्रों पर शिकायत मिली थी, उनको केंद्र नहीं बनाया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks