श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सीधी में पत्रकारों के साथ अमानवीयता पर रोष
श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कटनी। सीधी में पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की निंदा सभी जगह हो रही है। चैथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के साथ बदसलूकी से समूचे पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है। कटनी जिले में श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा एसडीएम कार्यालय में एकत्र होकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई। पत्रकारों ने प्रशासन की सीधी मंे पत्रकार साथियों के साथ किए गए दुव्र्यवहार की कड़ी आलोचना की गई और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया सहित अजय शर्मा, कृपानंद तिवारी, प्रमोद खंपरिया, संजीव श्रीवास्तव, नितिन रैकवार, संजय शर्मा, अजय त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, अशोक अग्रवाल, दीपक त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, डिंपल रजक, प्रकाश जैन, मनमोहन नायक, राकेश चतुर्वेदी, बंटी जैन, राजेश तिवारी, बाजेश नियाजी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks