महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ ST कर्मचारियों का आंदोलन जारी, शरद पवार के घर चप्पल फेंकने के आरोप में 107 गिरफ्तार

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ ST कर्मचारियों का आंदोलन जारी, शरद पवार के घर चप्पल फेंकने के आरोप में 107 गिरफ्तार

एनसीपी चीफ शरद पवार के मुंबई स्थित घर ‘सिल्वर ओक’ के बाहर प्रोटेस्ट करने वाले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 107 कर्मचारियों को पुलिस ने देर रात अरेस्ट कर लिया है. मुंबई के गांवदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस में इनपर हिंसा की साजिश रचने और दंगे से जुड़े हालात तैयार करने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं. अरेस्ट करने के बाद इन सभी लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए गए हैं.

आज एनसीपी के कार्यकर्ता और नेता राज्य भर में इस घटना के विरोध में मूक मोर्चा निकालने वाले हैं. वहीं, मुंबई में एसटी के कर्मचारी फिर एक बार प्रोटेस्ट करने के लिए मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाता वे प्रदर्शन जारी रखेंगे. उनके प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks