
एटा ब्रेकिंग…भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जलेसर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,
एटा – भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों की 12 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु उप जिलाधिकारी अलंकार अग्निहोत्री एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस इरफान नासिर को ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा
ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के क्रम में आप शीघ्र होने वाली गेहूं खरीद के गेहूं खरीद केंद्रों पर समुचित बारदाना उपलब्ध कराया जाए अवागढ़ सरकारी केंद्र पर कर्मचारी उपलब्ध कराई जाए आवागढ़ में टीटी जेट की सीमा में सीमांकन कराकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जाए विद्युत बकाया को लेकर किसानों पर हो रही f.i.r. रॉकी जाएं गरीबों को राशन पूरा दिलाया जाए उनके साथ हो रहे अवैध व्यवहार को रोका जाए सिंचाई की विद्युत समरों पर विद्युत विभाग के द्वारा मीटर लगाए जा रहे हैं विद्युत विभाग स्पष्टीकरण दे जब सरकार के द्वारा सिंचाई हेतु विद्युत निशुल्क कर दी है तो मीटर क्यों लगाऐ जा रहे है अन्य समस्याओं संबंधी ज्ञापन उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को सौंपा
ज्ञापन देने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रताप सिंह प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह रवि पाल सिंह हर्ष गुप्ता रोहित यादव हरेंद्र पाल गजेंद्र यादव ऋषि यादव सोनू भाटिया उपदेश कुमार सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद थे।