बिग ब्रेकिंग:

मेरठ: कानून की रक्षा करने वाले ही उड़ा रहे कानून का धज्जियां
मेरठ के टीपी नगर थाने की वसूली की रेट लिस्ट हुई वायरल
सैक्स रैकेट, शराब के धंधे में वसूली का जिक्र
वसूली लिस्ट में जुए और सट्टे का कारोबार
अवैध धंधों से महीने वार वसूली का डिटेल
बीट सिपाही से थानेदार तक के हिस्से का जिक्र
वसूली लिस्ट में गांजा, जुए और सट्टे आदि का कारोबार शामिल
‘इस वायरल हुई पर्ची की जांच रिपोर्ट के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा’: SSP प्रभाकर चौधरी
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस थाने की वसूली की लिस्ट वायरल हो रही है। इसमें गांजा, जुआ, सट्टा से लेकर तमाम तस्करी का रेट फिक्स किया गया है। तो वहीं, ‘आप’ एमएलए नरेश बाल्यान ने ट्वीट किया है कि ये कोई परचून के दुकान का हिसाब नही है। बल्कि मेरठ के थाने की वसूली की रेट लिस्ट है। जो वायरल हुई है। वसूली लिस्ट में जुए और सट्टे का अपराधियों से वसूली लिस्ट है। अब SSP बोल रहे हैं कि वायरल हुई पर्ची की जांच रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज होगा। हक़ीक़त में SSP का भी हिस्सा होगा।