जिलाधिकारी, सीडीओ ने डायट परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, कक्षों के निर्माण कार्य का लिया जायजा

शासन की मंशानुसार जनपद में चल रहे निर्माण कार्याें, विकास कार्याें में लायें तेजी

जिलाधिकारी, सीडीओ ने डायट परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, कक्षों के निर्माण कार्य का लिया जायजा

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी ने संयुक्त रूप से उ0प्र0 प्रोजेक्ट कॉपरेशन लिमिटेड द्वारा केन्द्र पुरोनिर्धारित योजना के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एटा के सुद्रढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्याें, विकास कार्य को लेकर शासन बेहद गंभीर है, निर्माण कार्याें में मानक एवं गुणवत्ता की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डायट परिसर में समुचित साफ-सफाई कराई जाए। डायट परिसर में पांच कमरों एवं ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य के तहत अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामिग्री मानक के अनुरूप होनी चाहिए तथा समय-समय पर निर्माण कार्य की टीम द्वारा जांच भी कराई जाए, जिससे कि समय से गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

सीडीओ ने बताया कि कार्यदायी संस्था को 115 लाख के सापेक्ष 48 लाख रुपए की धनराशि मिल चुकी है, इसके सापेक्ष भौतिक प्रगति 42 प्रतिशत दर्शाई गई है। अवशेष धनराशि शासन द्वारा दिलाई जाएगी तथा समय से निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण कराया जाएगा।

इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 अवधेश कुमार वाजपेयी, डीएसटीओ रमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारीगण कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks