जलेसर में निकाली गई श्री द्वारकाधीश महाराज की विशाल शोभायात्रा

जलेसर में निकाली गई श्री द्वारकाधीश महाराज की विशाल शोभायात्रा

एटा।जलेसर नगर के आगरा चौराहे से नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री द्वारकाधीश महाराज की शोभायात्रा निधौली चौराहे तक निकाली गई। श्री द्वारकाधीश महाराज की शोभायात्रा वाष्र्णेय समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ जलेसर नगर में निकाली गई। श्री द्वारकाधीश महाराज की शोभायात्रा नगर के वार्ष्णेय समाज के सहयोग से निकाली गई श्री द्वारकाधीश शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा झांकियां मौजूद रहीं । श्री द्वारकाधीश महाराज की शोभायात्रा रोहित वाष्र्णेय के नेतृत्व में सर्व वाष्र्णेय समाज द्वारा निकाली गई मनमोहक झांकियों द्वारा शोभा यात्रा देखने आए लोगों का कलाकारों ने मन मोहा। कान्हा वाष्र्णेय ने बताया कि जलेसर नगर में हर साल की तरह इस बार भी श्री द्वारकाधीश महाराज की विशाल शोभायात्रा जलेसर नगर में निकाली जा रही है जिसमें लगभग 1 दर्जन से अधिक झांकियां एवं बैंड शामिल है यह श्री द्वारकाधीश महाराज की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाती है । श्री द्वारकाधीश महाराज की विशाल शोभायात्रा मैं सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए जलेसर कोतवाली के कस्बा इंचार्ज परवेश राणा पुलिस बल के साथ तैनात रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks