
एटा ~ नवरात्रि, आगामी रमजान तथा जनपद शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी एटा शहर क्षेत्र में स्वयं निकले पैदल गश्त पर, अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को दी सख्त हिदायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा आज दिनांक- 07.04.2022 को नवरात्रि, रमजान तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद एटा के शहर क्षेत्रान्तर्गत पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को जागरुक किया गया । पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी कोतवाली नगर पुलिस बल के साथ मौजूद रहें ।