35,000 आर्थिक दंड संस्था एम.के.जी.के प्रतिनिधि द्वारा जमा कर बंदी को कारागार से रिहा कराया,रिपोर्ट योगेश मुदगल

उत्तर प्रदेश में बदलतें परिवेश की शुरुआत

एटा।करीब 48 जेलों में कुल 136 बंदी न्यायालय की सजा का आर्थिक जुर्माना ना जमा करने के कारण सजा भुगत रहें थे। जिन्हे आज रिहा किया जायेगा.

उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के अथक प्रयासो द्वारा अब यह बंदी अपने घर जा सकते है

प्रयास उद्योगपति के द्वारा…

छत्तीसगढ़ के जाने माने उद्योग पति मनोज कुमार गोयल की संस्था एम.के.जी.द्वारा करीब 8,75.270 रूपये जमा कर 136 बंदियों को एक नया जीवन देने का काम किया है. इसी क्रम में जनपद एटा कारागार में निरुद्ध सिद्धदोष बंदी रघुराज उर्फ़ बोसना पुत्र अतिपाल सिंह निवासी – बीजोरा, थाना पटियाली, कासगंज का करीब 35,000 आर्थिक दंड संस्था एम.के.जी.के प्रतिनिधि द्वारा जमा कर बंदी को कारागार से रिहा कराया।

बताते चले कि बंदी शारीरिक रूप से लगभग बिकलांग भी है इसके लिए कारागार प्रशासन नें बंदी को चलने के लिए वाकर भी दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks