तस्करी को लाए गए 24 कि.ग्रा. गांजा एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, तस्करी को लाए गए 24 कि.ग्रा. गांजा एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो शातिर गांजा तस्कर को 24 किलोग्राम गांजा(कीमत करीब 03 लाख) एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.04.2022 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर गांजा तस्करों को समय करीब 09.05 बजे तस्करी हेतु ले जाए जा रहे गांजे एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गोल चक्कर शहीद पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी में अभियुक्तों के पास से 24 किग्रा गांजा(कीमत करीब 03 लाख) बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथीयों के साथ गांजे की तस्करी करते है, और इसी से अपने परिवार का पालन पोषण करते है,यह गांजा उन्होंने सुलतान पुत्र नामालुम निवासी नदरई बाईपास रोड कासगंज से तस्करी हेतु खरीदा था। प्रकरण के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास सहित थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1.राहुल पुत्र सुरेश निवासी अलीगंज चुंगी कोतवाली नगर जिला एटा
2.राजीव पुत्र सुनहरी निवासी मानपुर कॉलोनी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली देहात एटा।

प्रकाश में आए अभियुक्त का नाम पता-

  1. सुल्तान पुत्र अज्ञात निवासी नदरई बाईपास कासगंज।

बरामदगीः-
1- 24 किग्रा गांजा (कीमत करीब 03 लाख रुपये)

  1. घटना में प्रयुक्त एक ऑटो (थ्री व्हीलर)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. श्री कालू सिंह क्षेत्राधिकारी नगर एटा
  2. प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र
  3. उप निरीक्षक विपिन कुमार भाटी
  4. मुख्य आरक्षी लोकेंद्र सिंह
    5.मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पाठक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks