
फर्रुखाबाद/कायमगंज-ग्राम शिक्षा चौपाल के अंतर्गत विधालय में नये बच्चों के नामांकन के लिये चौपाल लगाकर चलाया अभियान। “स्कूल चलो अभियान के तहत” चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विशेष तौर से छोटे कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों पर ध्यान दिया जा रहा है।आज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में “पूर्व माध्यमिक”व “प्राइमरी कन्या विधालय के अध्यापकों ने एकजुट होकर जगह-जगह चौपाल लगाकर अभियान चलाया, तथा जन समुदाय को शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें प्रिंसिपल लक्ष्मी देवी,जावेद खां किशन सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी,गौतम सिंह वर्मा, ए०एन०एम० श्वेता गंगवार आदि शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।जानकारी के अनुसार पूर्व माध्यमिक विधालय में अभी तक 26 व प्राइमरी कन्या विधालय में 5 नये छात्र छात्राओं का नामांकन हुआ है। इस बीच 12 से 15 बर्ष तक के छात्र छात्राओं का कोविड-19 से बचाव के लिये वैक्सीनेशन कराया गया।